×
Spread the love

महिदपुर। नगर में प्रति मंगलवार के क्रम में 201 वां सामूहिक निःशुल्क श्री हनुमान चालीसा पाठ नगर के श्री रणजीत हनुमान मंदिर, चौक बाजार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम सायं 7:30 बजे से 9:30 बजे तक चला। कार्यक्रम के पश्चात भारत माता कि आरती एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत कैसे हुई, इस विषय पर जानकारी श्री हाकम सिंह जी डोडिया, जिला संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन द्वारा दी गई। आपने बताया कि इसका मुख्यं उद्वेश्य सनातनी संस्कृति के साथ राष्ट्रीयता के भाव जागरूक हो शुरुआत में इस पाठ में केवल 10 लोग ही उपस्थित होते थे, धीरे-धीरे यह एक भव्य धार्मिक आयोजन बन गया। इसकी शुरुआत संघ की शाखा के माध्यम से हुई थी, उस समय के विस्तारक श्री बद्री सिंह जी गुर्जर रहे।

इस अवसर पर पाठ क्रमांक 1 से 200 तक का सफल संचालन करने वाले श्री प्रकाश शर्मा एवं संपूर्ण हनुमान चालीसा मंडली तथा 201 वें पाठ के लाभार्थी बालाजी दूध डेयरी परिवार का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रामप्रसाद पांडे, धर्म जागरण संयोजक द्वारा श्री हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस पावन अवसर पर अब तक जिन 200 परिवारों के यहाँ पाठ संपन्न हुए हैं, उनके सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

khulasamp@gmail.com

Related Posts